कर्नाटक कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र ईडी के शिकंजे में, करोड़ों कैश-ज्वैलरी जब्त

कर्नाटक कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र ईडी के शिकंजे में, करोड़ों कैश-ज्वैलरी जब्त

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की छापेमारी में विधायक के घर और अन्य ठिकानों से 12 करोड़ रुपये नकद, 1 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा, लगभग 6 करोड़ की ज्वैलरी और 10 किलो चांदी बरामद की गई। साथ ही चार लग्जरी गाड़ियां भी जब्त हुई हैं। ईडी की बेंगलुरु टीम ने 22 और 23 अगस्त को देशभर के 31 ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें पांच कैसीनो भी शामिल थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, केसी वीरेंद्र और उनके सहयोगी किंग 567 नाम से अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी साइटें चला रहे थे। एजेंसी ने बताया कि विधायक का भाई दुबई से ऑनलाइन गेमिंग और कॉल सेंटर का कारोबार संभाल रहा है। कई बैंक खाते और लॉकर फ्रीज कर दिए गए हैं। बरामद दस्तावेजों से करोड़ों की हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं। ईडी ने वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड लेकर बेंगलुरु की अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह गिरफ्तारी कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *