विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चल रही अफवाहों पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों खिलाड़ी अभी भी वनडे खेल रहे हैं और फेयरवेल जैसी बातें करना बेकार है । राजीव शुक्ला ने यह भी साफ किया है कि BCCI कभी भी किसी खिलाड़ी को रिटायरमेंट लेने के लिए

मजबूर नहीं करता है। रिटायरमेंट का फैसला खिलाड़ी को खुद लेना होता है । उनका मानना है कि विराट कोहली अभी भी सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं, जबकि रोहित शर्मा भी अच्छा खेल रहे हैं । इसलिए, उनके वनडे करियर को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

