
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी की नीतियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने कभी जनता के पैसे की कीमत नहीं समझी। उनके अनुसार, जनता के पैसे का मतलब उनके लिए केवल अपनी तिजोरियों को भरना था। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आरजेडी के शासनकाल में सरकारी परियोजनाएं वर्षों तक अधूरी रहती थीं। योजना जितनी देर से पूरी होती, उन्हें उतना ही अधिक लाभ मिलता था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एनडीए की सरकार में योजना समय पर पूरी होती है और जनता को उसका पूरा लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की कि वे विकास और पारदर्शिता के लिए सही विकल्प चुनें, जिससे बिहार में विकास की गति तेज हो और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे।

