
यूपी के औरैया के SDM राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर घूस लेने का आरोप है। वायरल हुए CCTV वीडियो में दिखा कि राकेश कुमार अपने ऑफिस में बैठे थे और एक व्यक्ति उनके टेबल पर लिफाफा रखकर चला गया। थोड़ी देर बाद एसडीएम ने वह लिफाफा अपनी जेब में रख लिया। वीडियो वायरल होने के बाद जनता में आक्रोश फैला और प्रशासन ने डीएम इंद्राणी त्रिपाठी की जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की। राकेश कुमार की जगह अब आनंद वर्मा को औरैया सदर का नया SDM नियुक्त किया गया है।

