अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% किए जाने पर अब अमेरिका का पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने इस कदम को उनकी गलती करार दिया है. बोल्टन के अनुसार, ट्रंप की नीतियां उनके कार्यकाल के साथ ही समाप्त हो जाएंगी और यह अमेरिका की दीर्घकालिक नीति नहीं है । उन्होंने यह

भी कहा कि ट्रंप की नीतियों से भारत, अमेरिका से दूर होता जा रहा है और रूस और चीन के करीब जा सकता है । बोल्टन ने ट्रंप की नीतियों को “असमंजस वाली” बताया और कहा कि यह नीतियां अमेरिका और भारत के संबंधों को खराब कर रही हैं । उन्होंने भारतीयों से यह समझने का आग्रह किया कि ट्रंप की नीतियां अमेरिका की सोच नहीं हैं ।

