बिहार के गया जी से दिल्ली तक चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की झलकियां सामने आई हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देगी। रेलवे के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस में अत्याधुनिक कोच, बेहतर बैठने की व्यवस्था और उन्नत सुरक्षा तकनीकें शामिल की गई हैं।

गया जी से दिल्ली के बीच इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों की कनेक्टिविटी और सुविधा में बड़ा सुधार होगा। जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है।

