
INDIA गठबंधन ने पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। गुरुवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। रेड्डी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है और उन्हें विश्वास है कि सभी दल समर्थन देंगे। वहीं, एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन किया था। उपराष्ट्रपति चुनाव में इस बार सिर्फ दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। मतदान 9 सितंबर को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

