पटना में जनसूरज पार्टी ज्वाइन करने के बाद कैमूर पहुंचे हेमंत चौबे, कार्यकर्ताओं ने किया फूलों की माला पहनकर भव्य स्वागत, हेमंत चौबे बोलें भाजपा में भरे पड़े हैं भ्रष्टाचारी नेता,जिसको खत्म करने के लिए बिहार में इस बार बनेगा जनसुराज की सरकार एंकर—: पटना में जनसूराज पार्टी ज्वाइन करने के बाद आज गृह जिला कैमूर पहुंचे हेमंत चौबे,कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने हेमंत चौबे का भव्य तरीके से स्वागत किया, हेमंत चौबे बक्सर के पूर्व कद्दावर बिहार सरकार में मंत्री व सांसद रह चुके लालमुनि चौबे के बेटे हैं जो चैनपुर से विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी के तरफ से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरो से सबके जुबान पर है। वहीं हेमंत चौबे ने बताया कि मैं जहां भी जाता हूं वहां अपने पिता स्वर्गीय श्रद्ये लाल मुनी चौबे जी के विचार धारा पर ही जाता हूं क्योंकि जिस तरह मेरे पिता जी ने बिहार की जनता का साथ दिए हैं और उनके हक के लिए आवाज उठाते थे वह सभी जानते हैं इसलिए मैं भी जनता के हक अधिकार के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा। ताकि लोग भ्रष्ट पार्टी और नेताओं से बचें। इसी को लेकर मैने देखा कि यह सब जनसुराज कर सकता है

इसलिए मैने यह पार्टी ज्वाइन कर लिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में गैर विचारधार के लोग पार्टी में कुर्सी मिलने के बाद भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहे हैं कंबल ओड कर घी पी रहे हैं, जिसका आचरण और चरित्र दोनों समाज के लिए खतरा है। जिसको हटा सकता है तो सिर्फ जनसुराज ही हटा सकता है। और चैनपुर ही नहीं पूरे बिहार में जन सुराज जीतेगा और प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री बनेंगे जिसका असर अभी से ही शुरू हो गया। क्योंकि जबतक जनसुराज में प्रशांत किशोर है तो बिहार में किसी भी पार्टी की सरकार इस बार नहीं बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नेता दो मिशन पर चलते हैं एक मिशन और दूसरा कमीशन लेकिन जनसुराज कमीशन को गंगा जी में डाल दिया है और मिशन पर निकला है,ताकि भ्रष्टाचार को तोड़ दिया जाए। और एक विकसित बिहार बनाया जा सके। इसके साथ ही जनसुराज बिहार के युवाओं को बेहतर रोजगार देगी ताकि बिहार के युवाओं को बाहर जाकर कमाना ना पड़े। वहीं इस मौके पर जनसुराज के जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं हेमंत चौबे के जनसुराज पार्टी ज्वाइन करने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह भरे मिजाज में देखें गए।

