
एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होगा. सभी मुकाबले दुबई के दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम और अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में आयोजित किये जाएंगे. इन दोनों स्टेडियम में टीम इंडिया 3 मुकाबले खेलेगी. पहले 2 मैच (यूएई और पाकिस्तान के साथ) दुबई में होंगे. जबकि, तीसरा मैच ओमान के साथ अबू धाबी में होगा. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद, भारत का सामना 14 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। दोनों मैच दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, तीसरा मैच ओमान के साथ अबू धाबी में 19 सितंबर को होगा ।

