बिहार के गोपालगंज में एक बेहद ही चौकनेवाला मामला सामने आया है….यहां पर एक हैवान पिता ने अपने 16 दिन के मासूम बच्चे की पहले तो गला घोटकर निर्मम तरीके से हत्या की और फिर उसे जमीन में दफन कर दिया….घटना महम्मदपुर थाना के टेकनेवास गांव का है….बताया जा रहा है की युवती का अपने ही गांव के दाउद अंसारी से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था….इस दौरान युवती गर्भवती हो गयी…..और जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने उसकी शादी दाउद से कर

दी….कुछ दिन के बाद जब युवती ने नवजात को जन्म दिया….लेकिन बच्चे से दाउद खुश नही था…एक दिन अचानक उसने अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी….इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का शव को बाहर निकालकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

