दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल दीपक ने अपनी बहादुरी से मोबाइल स्नैचर को दबोच लिया। तिमारपुर रोड पर एक युवक का मोबाइल झपटकर आरोपी भाग निकला, लेकिन ड्यूटी पर तैनात दीपक ने बिना देर किए उसका पीछा किया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आगे-आगे आरोपी और पीछे-पीछे कॉन्स्टेबल दीपक दौड़ रहे हैं। आरोपी ने

भागते-भागते डीटीसी बस में घुसने की कोशिश की, लेकिन दीपक ने उसे वहीं पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है, जो वजीराबाद का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया कि उस पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

