झोलाछाप चिकित्सक के कारण गर्भवती महिला की मौत परिजनों में आक्रोश,सर्विस सड़क जाम ऑपरेशन में गर्भवती महिला के मौत के बाद छोड़कर भागे फर्जी चिकित्सक और स्टॉफ आक्रोशित लोगों ने दुर्गावती सर्विस सड़क को किया जाम मौके पर पहुंची मोहनिया विधायक संगीता कुमारी फर्जी अस्पतालों की मांगी सूची विओ – कैमूर जिले में चल रहे फर्जी नर्सिंग होम में आए दिन गर्भवती महिलाओं के मौत का मामला सामने आता है। बुधवार की सुबह मोहनिया नगर के दुर्गावती सर्विस रोड में फर्जी तरीके से चल रहे मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई हालांकि बच्चा अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है,मृतक महिला की पहचान कौड़ीराम

निवासी चंदन सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के रूप हुई है। महिला के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्गावती सर्विस सड़क को जाम कर दिया वहीं घटना के बाद फर्जी अस्पताल के झोलाछाप चिकित्सक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा अस्पताल को सील किया जा रहा है इस दौरान मौके पर मोहनिया अंचलाधिकारी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहीं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि फर्जी अस्पतालों के संचालन की सूची जिला से मांगी गई है कार्यवाही के लिए बोला है सबकी जांच की जाएगी।

