दुर्गा सोरेन सेना ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा पत्र 

दुर्गा सोरेन सेना ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा पत्र 


स्टेशन परिसर में लगाए गए जालीनुमा कैटल ट्रैप से हो रही यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर दुर्गा सोरेन सेना का एक प्रतिनिधिमंडल स्टेशन प्रबंधक से मिलकर पत्र सौंपा है। पत्र में लिखा गया है कि स्टेशन परिसर में पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर जो जालीनुमा कैटल ट्रैप लगाया गया है उसमें लोहे के पाइप काफी अंतराल पर लगाए गए हैं जिसमें यात्रियों व खासकर छोटे बच्चों के पैर फंस जाते हैं। जो कि किसी अप्रिय घटना को आमंत्रण देती नजर आती हैं। पत्र में समस्या के समाधान हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई है। सेना के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत, जिला सचिव नवीन कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विजय चंद्र चौधरी, आफताब खान, राब्बेकुल शेख शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *