
कार्यक्रम का शुभारंभ जुलाई माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान से हुआ। उन्हें विद्यालय की ओर से उपहार प्रदान किए गए। साथ ही, उनके अभिभावकों को विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा विद्यालय का नया स्पोर्ट्स जर्सी अनावरण समारोह। विद्यालय की कबड्डी एवं फुटबॉल टीम ने नई जर्सी पहनकर विशेष रैंप वॉक प्रस्तुत किया। पूरे विद्यालय में खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्साह ने माहौल को रोमांचक बना दिया।तिथि भोज में विद्यार्थियों को स्वादिष्ट सात्विक भोजन परोसा गया। केक कटिंग समारोह में बच्चों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर गीत-संगीत और नृत्य का भरपूर आनंद लिया।इसी दिन बैगलेस डे भी मनाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रेरणादायी एवं शिक्षाप्रद कहानियाँ सुनाई गईं। साथ ही, विज्ञान विभाग द्वारा Reflection of Light पर आधारित 3D Moving Object का Working Model प्रदर्शित किया गया। इस 3D होलोग्राम इमेज को देखकर बच्चे बेहद प्रभावित हुए और विज्ञान प्रदर्शनी की सभी ने प्रशंसा की।

