बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपने अस्पताल में किडनी मरीजों के लिए बड़ी सौगात दी है। हॉस्पिटल में आधुनिक डायलिसिस मशीनों का अंबार लगाया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को नाम मात्र खर्चे में बेहतरीन डायलिसिस सुविधाएं मिल सकें। खुद खान सर ने अस्पताल पहुंचकर इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों

से बातचीत भी की। उनका कहना है कि आम लोगों को महंगे इलाज की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराना ही इस पहल का उद्देश्य है।

