क्रिकेट और बॉलीवुड के फैंस के पसंदीदा कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यह स्टार कपल ब्रिटेन की राजधानी की गलियों में आराम से टहलते हुए दिखाई दिया। वीडियो में विराट और अनुष्का एक पुरुष और महिला से बातचीत करते नज़र आए। कैमरा ज़ूम करने पर साफ दिखा कि दोनों ठहाके लगाते हुए हंसी-मज़ाक कर रहे थे।

विराट हाथ में पानी का बड़ा कैन और छाता लिए दिखाई दिए, जबकि अनुष्का अपने कंधे पर ग्रीन शेड का बड़ा साइड बैग टांगा हुआ थी। गौरतलब है कि विराट कोहली ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हाल ही में वे गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमीन के साथ अभ्यास करते हुए नजर आए। फैंस को उम्मीद है कि कोहली जल्द ही मैदान पर धमाकेदार वापसी करेंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही फैंस ने कमेंट में लिखा, “कपल गोल्स”, “प्योर वाइब्स” और “देसी स्टाइल में फॉरेन टच”। कई लोगों ने इसे विराट-अनुष्का की सिंपल लाइफस्टाइल का सबूत भी बताया।

