
चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल DeepSeek की लॉन्चिंग ने सिलिकॉन वैली तक में हलचल मचा दी थी। शुरुआत में दावा किया गया था कि यह मॉडल ChatGPT और Google Gemini को कड़ी टक्कर देगा और पूरी तरह चीनी तकनीक पर आधारित है। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। DeepSeek ने अपने मॉडल को ट्रेन करने के लिए हुआवे के Ascend चिप का इस्तेमाल किया था। कंपनी का कहना था कि यह चिप एआई विकास में कारगर साबित होगा, लेकिन इंजीनियर्स ने माना कि बड़े पैमाने पर मॉडल को ट्रेन करने के लिए यह भरोसेमंद नहीं है। इसकी परफॉर्मेंस अस्थिर है और सॉफ्टवेयर टूल्स की कमी भी खल रही है। अब DeepSeek को अपने मॉडल को एडवांस बनाने के लिए अमेरिकी कंपनी Nvidia के चिप्स की जरूरत है। लेकिन अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर की वजह से A100 और H100 जैसे एडवांस चिप्स पर प्रतिबंध है। ऐसे में DeepSeek सिंगापुर और मिडिल ईस्ट की शेल कंपनियों के जरिए चिप जुटाने को मजबूर है।

