जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सदस्यों के द्वारा मध्य विद्यालय चाचकी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है, रोड क्रॉस करने एवं अन्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें और सीट बेल्ट

का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रेरित करें। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया। इसके साथ हिट एंड रन के बारे मे बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहद अंसारी शिक्षक गण शामिल थे।

