
दिनांक 17 अगस्त 2025 (रविवार), ‘संत निरंकारी मिशन’ ‘द्वारा “वननेस वन” प्रोजेक्ट के तहत “सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन” के बैनर तले सम्पूर्ण भारत वर्ष के लगभग 600 स्थानों में आज के दिन “वृक्षारोपण” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी लड़ी में संत निरंकारी मिशन के धनबाद शाखा द्वारा ये अभियान प्रातः 8.00 बजे से सन्त निरंकारी सत्संग भवन बरवाअड्डा धनबाद के इर्द गिर्द यथा निरंकारी चौक से जी. टी. रोड किसान चौक तक एवं निरंकारी चौक से बरवाअड्डा थाना मोड़ तक चलाया गया। जिसमें मिशन के लगभग 200 स्वयं सेवक सेवादार भाई बहनों ने भाग लिया। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

