सड़कों पर लगने वाले जाम को मिनटों में कर रहा पुलिस जवान साफ,लोग इसे अच्छी पहल मान रहे। लखीसराय – जाम से परेशान और आने-जाने वालों को होने वाली परेसानियो में शनिवार 16 अगस्त को काफी राहत दिखाई दी इसकी मुख्य वजह जिलाधिकारी के निर्देश पर चानन थाना के प्रभारी रविन्द्र प्रसाद के द्वारा चौक चौराहे पर लगाया गया पुलिस जवान है। यह जवान सड़कों पर आने जाने वाले टोटो, टेंपो चार चक्का वाहनों को सीधा दूर का रास्ता दिखा रही है यानी यह पुलिस 1 मिनट भी जाम लगने की स्थिति को समाप्त करने में लगा है। पूर्व के दिनों का हाल अगर देखे तो आम लोगों को भी इस रास्ते से निकल पाना काफी टेढ़ा खीर साबित हो रहा था लेकिन आज

का दिन बाजारों से जाम इस कदर साफ हो गया है जिस कदर से बरसात के पानी से लगने वाला काई धूप की किरणों से साफ हो जाता है। लोगों ने कहा कि अगर इसी तरीके से प्रतिदिन जवान लगा दिया जाए तो शायद यह जाम साफ हो जाएगा और साथ ही उन दुकानदारों की मनमानी भी साफ हो जाएगी जो मनवाने तरीके से सड़कों पर गाड़ी को लगाकर सामान का लोडिंग और अनलोडिंग करने का काम करते हैं।

