मुंबई में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड और जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड और जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त करना शुरू कर दिया है। बीती रात लगातार 6 घंटे भारी बारिश हुई। इससे सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देर रात भारी बारिश के बाद से अब सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। मुंबई के विक्रोली इलाके में भूस्खलन होने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। रातभर बारिश होने से अंधेरी में सबवे में स्वीमिंग पूल का रुप ले लिया। वहीं दादर, सायन समेत कई रेलवे स्टेशनों का रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गया। इसके अलावा किंग सर्कल, नवी मुंबई, दादर, गांधी मार्केट समेत शहर का ज्यादातर इलाका जलमग्न हो गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *