
AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बताया कि बिहार में 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू हो रही है। यह यात्रा सासाराम से पटना तक 1,300 किमी, 16 दिनों तक चलेगी। खेड़ा ने कहा—“यह यात्रा लोगों को सजग करने के लिए है, क्योंकि साजिश करने वाले वोट चुराने की कोशिश करेंगे। यह ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई है।” समापन 1 सितंबर को पटना में विशाल रैली के साथ होगा, जिसमें INDIA गठबंधन के नेता शामिल होंगे।

