
पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। इंद्रपुरी रोड नंबर 12 पर खड़ी एक कार से भाई-बहन का शव बरामद हुआ। दोनों की उम्र 5 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे और देर तक वापस नहीं लौटे। शक शिक्षिका पर जताया जा रहा है। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पटना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा है। एएसपी मोहम्मद हबीबुल्लाह ने कहा—मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।

