दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हुआ। हनुमान मंदिर के पास दीवार गिरने से 9 और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई।

दोनों बच्चे बिहार के रहने वाले थे। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने बच्चों को मलबे से निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक, दीवार डीडीए (DDA) की थी और लगातार बारिश व जलभराव से कमजोर हो गई थी। एहतियात के तौर पर आसपास की दीवारों की जांच कराई जाएगी।

