ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया | 

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया | 

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया और देश की प्रगति, लोकतंत्र की मजबूती तथा जनसेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय देशभक्ति के नारों और तिरंगे की रंगीन आभा से गूंज उठा, जहाँ एकता, समर्पण और सेवा का संदेश पूरे जोश और उत्साह के साथ दिया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री के अलावा जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार, जिला महासचिव मोमिता कुमारी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *