जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 79 वें स्वतंत्रता दिवस* के मुख्य समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है।बुधवार को संपन्न हुए परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने किया।उन्होंने झंडात्तोलन भी किया और तिरंगे को सलामी भी दी। इस दौरान पुलिस

अधीक्षक व उप विकास आयुक्त ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

