दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी कर दी। इस मैच के हीरो रहे डेवाल्ड ब्रेविस। युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 56 गेंदों पर 125 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे। ये उनका पहला T20 इंटरनेशनल शतक था। 19वें ओवर में उन्होंने ऐसा खतरनाक सीधा शॉट मारा कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और अंपायर चोटिल होने से बाल-बाल बचे। हेजलवुड का दिन काफी खराब रहा। उन्होंने अपने 4 ओवर में

56 रन लुटाए, जो उनके T20I करियर का सबसे महंगा स्पेल है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 17.4 ओवर में 165 पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड ने 24 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे। आज के मैच ने साफ कर दिया कि ब्रेविस का बल्ला चल जाए, तो गेंदबाजों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं।

