खबर कैमूर से है जहां आज बुधवार को भभुआ नगर परिषद के सभाकक्ष में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर सभापति ने शहर के सभी बीएलओ के साथ किए बैठक, जिसमें छूटे हुए सभी मतदाताओं के नाम जोड़ने का सभी बीएलओ को दिया गया निर्देश, आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई, बोलें नगर परिषद सभापति विकास तिवारी, वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने बताया कि की पहले हमारे भभुआ के शहरी क्षेत्र में कुल 45 मतदान केंद्र हैं जिसपर 45 बीएलओ हैं, मुझे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि, इस समय महादलित परिवार और मुसलमान परिवार के कई मतदाताओं का नाम काट दिया गया है जिसको लेकर मैने आज सभी बीएलओ के साथ बैठक कर छूटे हुए सभी मतदाताओं का नाम जोड़ने का निर्देश दिया है, क्योंकि पहले कुल 40,943 मतदाता थे, जिसमें से

अभी तक 37188 मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ दिया गया है, जबकि 3755 मतदाताओं का नाम अभी तक सूची में नहीं जोड़ा गया है, जिनका कागज अभी तक हमको नहीं मिला है, जिसको लेकर सभी बीएलओ को घर घर जाकर छुटे हुए सभी मतदाताओं का नाम सूची में जल्द से जल्द जोड़ने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि अभी 1 सितंबर तक दावा आपत्ति का टाइम है,अगर निर्देश का उल्लंघन बीएलओ करते हैं तो सभापति होने के नाते मेरे द्वारा उन सभी बीएलओ पर कार्रवाई किया जाएगा, उन्होंने बताया कि हमारे भभुआ क्षेत्र में कुल 45 मतदान केंद्र हैं, जहां सभी मतदान केंद्र पर 45 बीएलओ तैयार किए गए हैं, इसलिए उनसे अपील है कि छूटे हुए सभी मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाए, क्योंकि मतदान करना हर मतदाताओं का अधिकार है क्योंकि मतदाता के वोट से ही कोई भी सरकार बनता है, इसलिए मैं उनके अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई भी किया जाएगा।

