हैदराबाद के राचकोंडा इलाके में एल.बी. नगर स्थित अविनाश कॉलेज के छात्रों के बीच हुई हिंसक गैंगवार ने इलाके में खलबली मचा दी है। इस झड़प का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों को एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते देखा जा सकता है। पीड़ित छात्र को कॉलेज के अंदर तक दौड़ाकर मारा गया, जबकि सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद छोटी-मोटी बात पर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक संघर्ष में बदल

गया। इस मामले में 15 छात्रों के खिलाफ मारपीट और आपराधिक धमकी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है और अन्य शामिल व्यक्तियों की पहचान के लिए सीसीटीवी और गवाहों के बयानों की मदद ले रही है। कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

