ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़े BJP MLC के बेटे का वीडियो वायरल

ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़े BJP MLC के बेटे का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा एमएलसी ऋषिपाल सिंह के बेटे चौधरी तपेश ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। घटना तब हुई जब ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर खड़ी उनकी कार हटाने के लिए कहा। इस पर तपेश भड़क गए और सिपाही से तू-तड़ाक करते हुए बोले— “चल हट, भाग यहां से”। वीडियो में दिख रहा है कि कार पर ‘विधायक’ लिखा था, भाजपा का झंडा लगा था और अंदर एक गनर मौजूद था। यह मामला सत्ता से जुड़े लोगों के व्यवहार और पुलिस के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *