अंडर 16 कबड्डी मैच में छात्रों के बीच मारपीट, चार घायल | 

अंडर 16 कबड्डी मैच में छात्रों के बीच मारपीट, चार घायल | 

कैमूर जिले के भभुआ शहर के पटेल कॉलेज भभुआ के मैदान में मसाल खेल कार्यक्रम के तहत अंडर 16 का कबड्डी मैच दुर्गावती और रामपुर के बीच चल रहा था। जहां रामपुर के छात्र इस मैच में विजई हुए। दुर्गावती के छात्र हार गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच ग्राउंड में ही नोंकझुक हुई लोगों ने किसी तरह बी बचाव कर लिया। लेकिन बाहर निकलते ही दोनों पक्ष भीड़ गए जिसमें रामपुर के लगभग चार बच्चे घायल हो गए। जिनको उपचार करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलते ही एसडीएम और डीएसपी भभुआ सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए थे । वही कुछ लोगों द्वारा दुर्गावती के तरफ से अंडर 16 में बड़े बच्चों को खेलाने का आरोप लगाया जा रहा था। बिहार रेफरी अजय कुमार निषाद ने बताया कि रामपुर के 72 बच्चे मसाल खेल प्रतियोगिता में आए हुए है। जहां दुर्गावती के बच्चों के साथ कबड्डी खेल हो रहा था। जिसमें दुर्गावती के बच्चे अंडर 16 से बड़े थे। हम लोग के शिकायत के बाद भी वहां कोई नहीं हो रही थी।

ना जांच कर रहा था ना करवाई हो रही थी। जब दुर्गावति के बच्चे हार गए तो हमारे रामपुर के बच्चे को वन विभाग के पास छेक कर मारपीट किए जिसमें दो बच्चा घायल हो गया है। शारीरिक शिक्षक उपाधीक्षक कैमूर ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मसाल खेल प्रतियोगिता चल रहा है। जिसके आलोक में कबड्डी का खेल दुर्गावती रामपुर के बीच था। इस दुर्गावती के बच्चे हार गए इसी बीच दोनों के बीच खेल में ही मैदान में है धक्का मुकी हुई फिर बाहर निकल कर इन लोगों द्वारा मारपीट कर दिया गया । भभुआ डीएसपी ने बताया पटेल कॉलेज के मैदान में खेल प्रतियोगिता चल रहा था जिसमें दुर्गावती और रामपुर के बच्चे शामिल थे । जहां खेल मैदान से कुछ दूरी पर सड़क पर रामपुर और दुर्गावती के बीच भिड़ंत हुआ हमको देखकर दुर्गावती वाले बच्चे भाग खड़े हुए दो बच्चों को चोट लगी है जिनको उपचार कराया जा रहा है मामले के जांच किया जा रहा है । Sdm भभुआ ने कहा पटेल कॉलेज भभुआ के प्रांगण में मसाल खेल प्रतियोगिता 10 से 13 अगस्त तक चल रहा है। इसी बीच बच्चों के दो पक्षों में मारपीट हुआ है एक दो बच्चों को हल्की चोट आई है पूरे मामले का जांच किया जा रहा है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *