जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का हुआ आयोजन


उपाध्यक्ष, जिला परिषद, पाकुड़ अशोक कुमार भगत की अध्यक्षता में आत्मा सभागार, संयुक्त कृषि भवन, पाकुड़ में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया किया गया।भूमि संरक्षण पदाधिकारी सूचित एक्का ने भूमि संरक्षण कार्यालय के माध्यम से संचालित प्रमुख योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक, तालाब जीर्णोद्धार योजना, कृषि यांत्रिकीकरण योजना आदि की जानकारी दी तथा यंत्रों के प्रयोग की तकनीक की जानकारी भी किसानों को दी।कर्मशाला को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कृषि प्रभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे बीज विनिमय एवं वितरण योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना, प्रति बूंद अधिक फसल योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आदि की जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों जैसे धान, मक्का, मूंग आदि के खेती की तकनीक एवं प्रमुख कीटों, रोगों एवं खरपतवार की जानकारी उपस्थित किसानों को दी।मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, जिला परिषद अशोक कुमार भगत ने कार्यशाला को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए किसानों को संदेश दिया कि कार्यशाला में प्राप्त तकनीकी जानकारी को अमल में लाएं तथा अपने क्षेत्र के किसानों के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। कर्मशाला में जिला के सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र तथा प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *