
इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाले कंपनी प्राज इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 12 अगस्त को तेज गिरावट आई। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 9% तक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है। इसके साथ ही अब इस शेयर का भाव इसके 875 रुपये के 52-वीक हाई से लगभग आधा हो चुका है प्राज इंडस्ट्रीज ने बताया कि जून तिमाही में उसका रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 8% घटकर 640.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा इस दौरान 94% गिरकर 5.33 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) जून तिमाही में सालाना आधार पर 66% गिरा, जबकि EBITDA मार्जिन 13.2% से घटकर सिर्फ 4.9% रह गया।

