दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में देर रात से भारी बारिश जारी है, जहां एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 13 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 14 से 17 अगस्त के बीच मध्यम बारिश के आसार हैं. यानी ये बारिश अभी बस ट्रेलर है. आने वाले दिनों में भयंकर बारिश के लिए खुद को तैयार कर लें. इंडिया गेट, अक्षरधाम, रफी मार्ग, निजामुद्दीन, मिंटो रोड, आईटीओ

और नोएडा समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई जगह जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को आंधी-तूफ़ान और बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

