कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए पांच मुद्दों पर जवाब मांगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा — “देश जवाब चाहता है।” राहुल गांधी के पांच सवाल इस प्रकार हैं — 1.विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं दी जा रही? क्या छिपाया जा रहा है? 2.CCTV और चुनाव से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग

क्यों मिटाई जा रही है? किसके निर्देश पर? 3.फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी क्यों की गई? 4.विपक्षी नेताओं को धमकाने और डराने की कोशिश क्यों? 5.साफ-साफ बताओ — क्या चुनाव आयोग अब BJP का एजेंट बन चुका है? राहुल गांधी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है और इसकी “चोरी” का अंजाम बहुत भयानक होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अब जनता बोल रही है — “बहुत हुआ।”

