पटना में STET अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हजारों की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि TRE-4 से पहले STET परीक्षा करवाई जाए।

अभ्यर्थियों ने कहा कि बिना STET परीक्षा के नई बहाली प्रक्रिया शुरू करना अन्याय है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। पटना की सड़कों पर प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

