
“भारत अपने अन्नदाताओं के साथ कभी समझौता नहीं करेगा।” ये शब्द हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के, जो देश के किसानों, पशुपालकों और मछुआरा भाई-बहनों के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा है कि भारत किसी भी कीमत पर अपने कृषि समुदाय के हितों से समझौता नहीं करेगा। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – ये मेहनतकश वर्ग – सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। चाहे बात हो एमएसपी की सुरक्षा की, नई तकनीकों के समावेश की या न्यूनतम ब्याज दरों पर कर्ज उपलब्ध कराने की – हर नीति का केंद्र अन्नदाता है। यह ‘नया भारत’, सम्मान और समृद्धि के साथ अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को आत्मनिर्भर बना रहा है।

