
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल की अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी जमकर तारीफ की है। सचिन ने कहा, “गिल की सोच में निरंतरता थी और उसके फुटवर्क में आत्मविश्वास नजर आया।” उन्होंने आगे जोड़ा कि अच्छी बल्लेबाजी के लिए सही सोच बेहद ज़रूरी होती है और गिल ने पूरी सीरीज में शांतचित्त और योजनाबद्ध बल्लेबाजी की। गिल ने सीरीज में 754 रन बनाकर इतिहास रच दिया और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। सचिन की यह टिप्पणी शुभमन के करियर के लिए एक बड़ी सराहना मानी जा रही है।

