
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा — “मर्यादा में रहो, लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर मत करो।” CM मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से पाकिस्तान में जश्न मनाया जा रहा है, और ये देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को समझना होगा कि राजनीति के नाम पर देश की छवि को धूमिल करना उन्हें बहुत महंगा पड़ सकता है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन बयान ने सियासी गर्मी जरूर बढ़ा दी है।

