दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान की शुरुआत झाड़ू लगाकर की। कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदगी और बदहाल हालत पर नाराज़गी जताई। गुप्ता ने कहा, “यह देखकर दुख होता है कि अधिकारी इतनी जर्जर इमारत में काम करते हैं।” सीएम ने खुद ई-कचरा हटाया, पुराने पोस्टर और फाइलें फेंकीं और साफ-सफाई की। उन्होंने बताया कि इमारत में 2021 में आग लग चुकी है, लेकिन अब तक

कोई मरम्मत नहीं हुई। आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “शीश महल बनवाने पर करोड़ों खर्च हुए, लेकिन दफ्तरों की हालत सुधारने पर नहीं।” मुख्यमंत्री ने एक नए सचिवालय के निर्माण की भी घोषणा की, जहां सभी विभाग एक परिसर में होंगे। इसकी जगह तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

