इंडिया कॉउचर वीक 2025 में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की जोड़ी ने रैंप पर कहर ढा दिया। दोनों ने मशहूर डिजाइनर जेजे वलाया के लिए हाथों में हाथ डालकर रैंप वॉक किया। ब्लैक आउटफिट में राशा एक रहस्यमयी राजकुमारी और इब्राहिम शाही राजकुमार नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। राशा का यह पहला रैंप वॉक था, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने कहा कि बचपन से अपनी मां को जेजे वलाया के

आउटफिट्स में देखा है और अब खुद रैंप पर उतरना एक खास अनुभव है। जेजे वलाया के कलेक्शन में ईस्ट और वेस्ट की फ्यूजन कल्पना को शाही अंदाज़ में पेश किया गया, जिसमें रेशम, मखमल और ब्रोकेड का शानदार मिश्रण था।

