ईसाल-ए-सवाब का आयोजन

ईसाल-ए-सवाब का आयोजन


झरिया, धनबाद से जनाब मुईन अख़्तर साहब की जानिब से दावत-ए-इस्लामी इंडिया के मदरसा जामियतुल मदीना, वासेपुर (धनबाद) में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री जनाब डॉक्टर इरफान अंसारी साहब की वालिदा मरहूमा मुश्तरी खातून के ईसाल-ए-सवाब के लिए एक रूहानी महफ़िल का आयोजन किया गया। इस मौके पर मदरसे में कुरान-ख़्वानी, मिलाद-उन-नबी ﷺ और दुआ-ए-मग़फिरत का एहतमाम किया गया, जिसमें सैकड़ों तलबा-ए-किराम ने कुरान पाक की तिलावत की। साथ ही दावत-ए-इस्लामी के उलमा-ए-किराम और मुबल्लीगीन ने सुन्नतों से भरपूर बयानात फरमाए। उलमा-ए-किराम ने इस मौके पर यह प्यारा पैग़ाम दिया कि हर मुसलमान को अपने मरहूमीन के लिए कुरान की तिलावत, सदक़ा-ए-जारिया और नेकियों के जरिए ईसाल-ए-सवाब करते रहना चाहिए, ताकि उनकी मगफिरत और बुलंदी-ए-दराजात का ज़रिया बने। दुआ: हम दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला मरहूमा मुश्तरी खातून की बेशुमार मगफिरत फरमाए, उनके दर्जात को बुलंद फरमाए और जनाब डॉक्टर इरफान अंसारी साहब को दुनियावी और उखरवी (आख़िरत की) बरकतें अता फरमाए। उन्हें खिदमत-ए-खल्क़ का सलीका और इस्तिक़ामत नसीब हो। शिरकत फरमाने वाले जिम्मेदारान: इस पुरनूर महफ़िल में जनाब मुईन अख़्तर (झरिया), गुलाम मोहम्मद क़ादरी (धनबाद), मौलाना शाकिर मदनी (बोकारो), मौलाना अबू तालिब मदनी (धनबाद), मौलाना नूर मोहम्मद जामई (मधुपुर), मौलाना निज़ामुद्दीन मदनी (हजारीबाग), क़ारी अब्दुल वाहिद क़ादरी समेत दावत-ए-इस्लामी के कई जिम्मेदारान ने शिरकत की और दुआएं फरमाईं। प्रस्तुत है सहयोगी हर्ष सिन्हा के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *