लूट की फिराक में घूम रहा अपराधी देशी कट्टा के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तारी

लूट की फिराक में घूम रहा अपराधी देशी कट्टा के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तारी


लूट के प्रयास से घूम रहा अपराधी देशी कट्टा के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार अपराधी रिशु रंजन बिहार के पटना का रहने वाला है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी शहर के बाईपास रोड पर दो अज्ञात लोगों द्वारा छिनतई करने व गोली चलाने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम के अलग अलग दिशा में छापामारी हेतु निकला। पाकुड़ बस स्टैंड के यात्री शेड में एक व्यक्ति को पाया गया जिसको वादी ने पहचान लिया। उक्त व्यक्ति की तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस व एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ । धराया गया अपराधी जिला पटना के रामकृष्ण नगर का है । उक्त गिरफ्तारी को पाकुड़ नगर पुलिस की बेहतरीन एक्शन मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *