
आईएएस दीपक मीणा ने गोरखपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। 2011 बैच के अधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को गोरखपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता को पारदर्शी, त्वरित और संवेदनशील सेवाएं देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के लिए शिकायत निवारण तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। गौरतलब है कि दीपक मीणा इससे पहले भी कई अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और वे अपनी सादगी और कुशल प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। गोरखपुर में उनके आगमन से आमजन को नई उम्मीदें जगी हैं।

