आंध्र प्रदेश के 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले के काचाराम गांव में स्थित एक फार्महाउस से सीआईडी ने 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं, जो 12 बक्सों में छिपाकर रखे गए थे। ये नकदी कथित तौर पर वाईएसआर कांग्रेस शासन के दौरान हुए शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। जांच एजेंसी ने आधी रात को छापा मारा और नकदी जब्त कर आंध्र प्रदेश ले जाई गई। इस घोटाले में पूर्व आईटी सलाहकार राजशेखर रेड्डी, सांसद पीवी मिधुन रेड्डी और पूर्व

मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी जैसे बड़े नाम सामने आए हैं। नई शराब नीति के नाम पर लोकप्रिय ब्रांड हटाकर अज्ञात कंपनियों को प्रमोट किया गया, जिनसे हर महीने 50-60 करोड़ की रिश्वत ली जाती थी। छापे के बाद घोटाले की परतें और गहराई तक खुलने लगी हैं।

