
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में मंगलवार देर रात 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई वायरल वीडियो में देखा गया कि पार्किंग में खड़ी कारें झूलने लगीं और लोग जान बचाकर भागते नजर आए। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिससे दहशत और बढ़ गई। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक, रूस, जापान, हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप जैसे क्षेत्रों में एक से तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। जापान के होक्काइडो तट पर सुनामी की पहली लहर भी टकरा चुकी है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर अलास्का और अमेरिका के पश्चिमी तटीय इलाकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से उच्च स्थानों पर जाने की अपील की है। जान-माल की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं।

