यूक्रेन-रूस युद्ध की बर्बरता थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा घटना में रूस ने जापोरिजिया क्षेत्र की एक जेल पर हवाई हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ के मुताबिक, सोमवार देर रात जेल पर चार बम गिराए गए, जिससे भोजन कक्ष पूरी तरह तबाह हो गया और प्रशासनिक भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ। हालांकि जेल की बाहरी दीवारें अब भी सुरक्षित हैं और किसी कैदी के

फरार होने की पुष्टि नहीं हुई है। यूक्रेन ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत “युद्ध अपराध” करार दिया है। उधर, कुछ दिन पहले यूक्रेन ने भी रूस के स्टावरोपोल क्षेत्र में ड्रोन अटैक किया था, जिसमें एक रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र को निशाना बनाया गया था। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है।

