महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मनीष नगर के एक बीयर बार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि टेबल पर रखी फाइलों पर “महाराष्ट्र शासन” लिखा साफ नज़र आता है। वीडियो रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे का बताया जा रहा है, जब सामान्यतः कोई सरकारी कार्यालय नहीं खुला होता। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बीयर बार में सरकारी दस्तावेजों के साथ

मीटिंग क्यों हो रही थी? वीडियो सामने आते ही विपक्ष ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “यह सरकार पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। अब बीयर बार में ही फाइलें पास हो रही हैं। शराब की घूंट और टेबल के नीचे से लेन-देन—यही अब प्रशासन का चेहरा है।”

