डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने यूरो 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है! फाइनल में इंग्लैंड ने वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा दिया। स्पेन की शुरुआत शानदार रही — 25वें मिनट में मैरियोना काल्डेन्ते ने गोल किया। लेकिन इंग्लैंड ने वापसी की — 57वें मिनट में एलेसिया रुस्सो ने हेडर से स्कोर बराबर किया। फिर आया

शूटआउट… और यहां इंग्लैंड की गोलकीपर हन्ना हैम्पटन बनीं हीरो! उन्होंने स्पेन की दो पेनल्टी रोकी — एक ऐताना बोनमाटी की, जो टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर रहीं। इसी के साथ इंग्लैंड ने लगातार दूसरी बार यूरो का खिताब जीता… और वर्ल्ड कप 2023 की हार का बदला भी पूरा कर लिया!

