भोपाल के लोगों को मिला बड़ा तोहफा! मेट्रो ट्रेन अब ज्यादा दूर नहीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि भोपाल मेट्रो अक्टूबर में, दिवाली के आसपास शुरू हो जाएगी। सीएम ने रविवार को सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक मेट्रो ट्रायल का निरीक्षण किया और खुद मेट्रो की सवारी भी की। शुरुआती चरण में 7 किलोमीटर लंबा ट्रैक आम जनता के लिए खोला जाएगा, जिसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। करीब 6,941 करोड़ की लागत से बन रही भोपाल मेट्रो को RDSO से जरूरी

सर्टिफिकेट भी मिल गया है। अब रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की मंजूरी मिलते ही मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए न्योता भेजा है। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो भोपाल भी जल्द मेट्रो सिटी बन जाएगा।

